फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Excise commissioner did surprise inspection of distillery

Bulandshahar News: डिस्टलरी का आबकारी आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Excise commissioner did surprise inspection of distillery
सिकंदराबाद। आबकारी आयुक्त ने शनिवार को औद्योगित क्षेत्र स्थित एडीएस ग्रुप की डिस्टलरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आबकारी आयुक्त ने डिस्टलरी में शराब बनने की प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। शनिवार को प्रदेश के आबकारी आयुक्त
विज्ञापन

सेंथिल पांडियन सी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एडीएस ग्रुप की डिस्टलरी में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह समेत अफसरों के साथ पहुँचे और औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डिस्टलरी में तैयार की जा रही शराब बनने की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस मौके पर शराब की बोतल की पैकिंग, गोदाम से लोडिंग, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम आदि की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। डिस्टलरी में आबकारी विभाग एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम रेनू, ज्वाइंट कमिश्नर मेरठ जोन सुनील मिश्र, डिप्टी कमिश्नर आरके शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह, एसी डिस्टलरी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed