{"_id":"6252fe4e6f59b2326308dd9f","slug":"eve-teasing-sikandrabad-news-gbd2366912159","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग नाबालिग सगी बहनें स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग नाबालिग सगी बहनें स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ से तंग नाबालिग सगी बहनें स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर
सिकंदराबाद। छेड़छाड़ से तंग नगर की कॉलोनी निवासी सगी नाबालिग बहने पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हैं। इतना ही आरोपी के हौसले इस कदर बुलंद है कि उसने छात्राओं के पिता को रास्ते में रोककर धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के कालोनी निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं। 17 वर्षीय बड़ी बेटी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आरोपी सागर नगर के मोहल्ला सरायझाझन का रहने वाला है। सागर स्कूल आते जाते उनकी बड़ी बेटी का पीछा करता है। जबरदस्ती उसका रास्ता रोकर बात करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें व उनके बेटे को जान से मारने की बेटी को धमकी देता है। एक सप्ताह पूर्व ड्यूटी पर जाते समय सागर ने रास्ते में रोककर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया कि शनिवार की शाम वह अपनी छोटी बेटी के साथ सिरोधन रोड पर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिरोधन गांव के पास सागर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोगों को आने पर आरोपी अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बताया कि सागर काफी दिनों से उनकी बेटियों को परेशान कर रहा है। जिसकी वजह से उनकी दोनों बेटियां स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित ने आरोपियों की बाइक को पुलिस के हवाले करते हुए बेटियों और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।