फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eve teasing

ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing
ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

सिकंदराबाद। क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस पूरी तरह से रोक नहीं पा रही है। नगर के मोहल्ला निवासी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से जा रही थी, इसी दौरान मनचलों ने छेड़खानी की। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी मनचलों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि कोरोना काल में स्कूल के बंद होने के कारण उसकी 14 वर्षीय बेटी मोहल्ले में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। मोहल्ला निवासी चार युवक उसकी बेटी के ट्यूशन जाने से पूर्व ही रास्ते में बैठ जाते हैं और उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। घटना के बारे में बेटी के बताने पर उन्होंने आरोपी युवकों के परिजनों से मिलकर समझाने को भी कहा। मगर उसके बाद भी मनचले अपनी हरकत से बाज नहीं आए। सोमवार को जब उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। उक्त मनचलों ने फिर से उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया कि घटना को लेकर उसकी पुत्री और वह काफी डरे हुए हैं। बताया कि इस संबंध में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निष्क्रिय हुआ एंटी रोमियों स्क्वायड
सिकंदराबाद। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए बनाया गया एंटी रोमियो स्क्वायड भी निष्क्रिय हो गया है, जिससे मनचलों के हौसले फिर से बढ़ने लगे हैं। वह बिना किसी डर के ट्यूशन जाने वाली छात्राओं, बाजार में आने वाली महिलाओं, युवतियों के साथ छींटाकशी व छेड़छाड़ कर रहे हैं। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि कोतवाली की एंटी रोमियो टीम गठित है, जो सक्रिय रूप से अपनी ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed