{"_id":"570fd9e34f1c1b16384a6c21","slug":"escaped-from-custody-including-the-prize-partner-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टडी से फरार इनामी साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टडी से फरार इनामी साथी समेत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह पहले कोर्ट से फरार 12 हजार के इनामी शाकिर को नोएडा एसटीएफ ने शिकारपुर तिराहे से साथी के साथ दबोच लिया है। आरोपी लूट-डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि 16 दिसंबर 2015 की दोपहर पेशी पर आया इंद्रा कॉलोनी निवासी हत्यारोपी शाकिर पुत्र साबिर हथकड़ी निकालकर फरार हो गया था। इस मामले में तत्कालीन एसएसपी ने हवालात मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
एसटीएफ इंस्पेक्टर राकेश पालीवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि दो संदिग्ध शिकारपुर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान इंद्रा कॉलोनी निवासी शाकिर पुत्र साबिर और आबिद पुत्र हनीफ निवासी लंबा बाजार दनकौर के रूप में की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि दोनों दनकौर में ज्वेलर्स से लूट, होंडा कंपनी के कैश वैन से लूट और दनकौर में डकैती को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि फरार शाकिर कुलेसरा में किराए पर रह रहा था। जेल में रहते हुए शाकिर ने कुख्यात बलराम ठाकुर से मुलाकात भी की थी। शाकिर वर्ष 2013 में बुलंदशहर में हत्या लूट के मामले में बंद हुआ था।