फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Entry of four wheelers banned in the city

Bulandshahar News: नगर में प्रतिबंधित किया गया चार पहिया वाहनों का प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Entry of four wheelers banned in the city
सिकंदराबाद दनकौर तिराहे पर कार को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद
सिकंदराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर से होकर गुजरने वाले कांविड़यों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नगर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नगर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की है।
विज्ञापन


गुलावठी की ओर से आने वाले वाहनों को गुलावठी फ्लाईओवर के पास बैरिकेडिंग कर रोका जा रहा है। सभी वाहनों को नेशनल हाईवे से निकाला जा रहा है। नेशनल हाईवे स्थित गुर्जर चौक पर वाहनों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन

दनकौर की ओर से आने वाले वाहनों को दनकौर तिराहे पर, बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहनों को जेवर तिराहे पर बेरिकेडिंग कर रोका जा रहा है। सभी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। कांवड़ यात्रा के संपन्न होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed