फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Enrollment from today, entry of vehicles will be closed in Collectorate

Bulandshahar News: नामांकन आज से, कलक्ट्रेट में बंद होगा वाहनों का प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Enrollment from today, entry of vehicles will be closed in Collectorate
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके चलते अब कलक्ट्रेट में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अन्य सभी के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वाहनों के लिए अलग से पार्किंग निर्धारित की गई है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट में तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा के इंतजाम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से लोकसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह और सहायक के तौर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह नामांकन कक्ष में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी और अन्य व्यक्ति अपने वाहनों के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीएम के साथ कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि कलक्ट्रेट गेट पर संचालित पार्किंग के साथ जिला पंचायत मॉल के सामने से तोड़ी गई दुकान की खाली जमीन पर वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग का निरीक्षण करते हुए एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार को निर्देशित किया कि कलक्ट्रेट की ओर खुलने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कराई जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक मिश्र को निर्देशित किया कि नामांकन स्थल से कलक्ट्रेट गेट तक की गई तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग को पुख्ता रखा जाए और बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया कि कलक्ट्रेट की ओर खुलने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उचित पुलिस फोर्स तैनात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जुलूस के साथ नामांकन स्थल पहुंचे तो होगी कार्रवाई

प्रत्याशी यदि जुलूस निकालकर नामांकन स्थल पर पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रत्याशियों के कार्यालय के साथ नामांकन स्थल तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती की गई है। तैनात अधिकारी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की वीडियोग्राफी कराने के साथ भी फोटो भी सबूत के तौर पर रखेंगे।




इस प्रकार है कार्यक्रम -----

नोटिफिकेशन जारी --- 28 मार्च

नामांकन करने की अंतिम तारीख – 04 अप्रैल

नामांकन पत्रों की जांच – 05 अप्रैल

नाम वापसी का अंतिम दिन – 08 अप्रैल

मतदान – 26 अप्रैल

मतगणना – 04 जून

लोकसभा सीट पर मतदाताओं की स्थिति ---

कुल मतदाता – 26,44,250

पुरुष मतदाता – 13,86,129

महिला मतदाता – 12,58,027

अन्य मतदाता – 94

सर्विस मतदाता – 11,969

दिव्यांग मतदाता – 20,207

85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता – 17,789

कुल मतदान केंद्र -- 1498

कुल मतदेय स्थल – 2876





बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लोगों से अपील है कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपना सहयोग दें। नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। - सीपी सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed