{"_id":"587d03684f1c1b3503eff115","slug":"enroll-today-steady-exit-route-will-divert","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज से, संभल कर निकलें रूट रहेगा डायवर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज से, संभल कर निकलें रूट रहेगा डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इसके चलते एनएच-235 का ट्रैफिक मंगलवार से एनएच-91 बाईपास से होकर गुजरेगा। रूट डायवर्ट होने से 10 दिन तक हापुड़, मेरठ अलीगढ़, बदायूं आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। डायवर्जन रूट तैयार कर लिया गया है।
सदर तहसील में आज से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी तक जारी रहेगी। नॉमिनेशन को लेकर एनएच-235 पर 200 मीटर के दायरे में दो स्थानों पर बेरिकेडिंग की गई है। इसके चलते हापुड़ और मेरठ की ओर से आने वाले ट्रैफिक को भूड़ चौराहे पर रोक दिया जाएगा और यहां से ट्रैफिक एनएच-91 बाईपास पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
बुलंदशहर और खुर्जा से मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वलीपुरा नहर से चौला रोड होते हुए एनएच-91 बाईपास पर चढ़ाया जाएगा। वाहन यहां से भाटगढ़ी चौराहा से भूड़ चौराहे पर पहुंचेंगे। भूड़ चौराहे से गुलावठी, हापुड़ और मेरठ की ओर जाएंगे। डायवर्जन प्वाइंट भूड़ और वलीपुरा नहर के पास पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, रूट डायवर्जन से मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं और हापुड़ आने-जाने वाले लोगों को करीब तीन से पांच किमी. अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।
रूट डायवर्जन कर दिया गया है। डायवर्जन 17 जनवरी से 27 जनवरी तक रहेगा। पुलिस की डयूटी तय कर दी गई है। एनएच- 235 के वाहन एनएच-91 से गुजारे जाएंगे। - अरूण कुमार यादव, एसडीएम सदर