{"_id":"57cc737b4f1c1bbe303177d7","slug":"encrochement-repeated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फिर दुकानदारों और ठेली वालों का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फिर दुकानदारों और ठेली वालों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान की तीसरे दिन ही हवा निकल गई। रविवार को ही दुकानदारों, रेडी, ठेली संचालकों ने सड़क पर कब्जा जमाकर पालिका की कार्रवाई को ठेंगा दिखा दिया।
नगर के लिए नासूर बन चुके जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पालिका ने हाईवे किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा था। पालिका के अधिकारियों ने शुक्रवार, शनिवार को अतिक्रमण अभियान के तहत हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवाया था। शनिवार को पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ हाईवे पर जेवर तिराहे से दनकौर तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया।
इस बीच दुकानदारों का जो भी सामान सामने मिला पालिका कर्मियों ने उसे जब्त कर लिया था। वहीं विद्युत पोल पर लगे होर्डिंगों को भी पालिका ने हटा दिया था।
विज्ञापन
साथ ही दोबारा से अतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रविवार को दुकानदारों, रेडी ठेली संचालकों ने हाईवे पर दोबारा से अतिक्रमण कर पालिका के अभियान की हवा निकाल दी। ईओ एके सिंह का कहना है कि जब तक हाईवे को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर दिया जाता। तब तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।