{"_id":"630b9adc5d33934cfc38e786","slug":"encroachment-bulandshahr-news-gbd2436686112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के दौरे के बाद फुटपाथ पर फिर शुरू हुआ अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद फुटपाथ पर फिर शुरू हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद फुटपाथ पर फिर शुरू हुआ अतिक्रमण
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान चकाचक हुए मार्ग पर एक बार फिर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-खोमचे वालों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। सीएम के जाते ही अफसरों ने भी अपनी आंखें मूंद ली हैं। एक ओर नगर वासियों को आस थी कि सीएम के दौरे से चकाचक हुआ मार्ग भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। लेकिन, ऐसा हो नहीं रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा 27 अगस्त को जनपद में पूरा हुआ। मुख्यमंत्री को उनके निरीक्षण के दौरान कहीं कोई अव्यवस्था न मिले, इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन से लेकर कालाआम तक गड्ढायुक्त सड़क का पुन: निर्माण करा दिया। साथ ही इस मार्ग पर गंदगी के ढेर को भी साफ कराते हुए सुबह शाम साफ सफाई कराई गई। लेकिन, एक बार फिर पुलिस लाइन रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा कालाआम से जिला महिला अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को भी साफ करा दिया गया था। जिला अस्पताल के बाहर दीवार के सहारे खोमचे और रेहड़ी लगाने वालों को भी हिदायत देकर वहां से हटा दिया गया था। लेकिन, मुख्यमंत्री का दौरा यहां से पूरा होते ही रविवार को एक बार फिर इस मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। खासतौर पर कालाआम चौराहे से सटे राजेबाबू पार्क की दीवार के सहार अवैध पार्किंग और चाट, फल आदि रेहड़ी संचालकों ने फिर से कब्जा कर लिया है। जबकि, पीर बाबा के सामने भी अवैध पार्किंग चौकी से चंद कदम की दूरी पर लगनी शुरू हो गई है लेकिन पुलिस व प्रशासन ने अपनी आंखें मूंद ली हैं।