{"_id":"68a8a19ffdb761b8de0efe5a","slug":"emergency-and-opd-will-be-operated-in-the-new-building-of-the-medical-college-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-139255-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में होगा इमरजेंसी व ओपीडी का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में होगा इमरजेंसी व ओपीडी का संचालन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में बने मेडिकल कॉलेज के भवन में इमरजेंसी एवं ओपीडी के संचालन की तैयारी है। नए भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी की सुविधा के लिए सामान शिफ्ट होने लगा है। इसके बाद ओपीडी के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी। संचालन से पूर्व कुछ दिन इमरजेंसी एवं ओपीडी का ट्रायल होगा।
सब कुछ सही रहा तो इसके बाद नए भवन में इमरजेंसी एवं ओपीडी संचालन होने लगेगा। प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नए भवन में इमरजेंसी एवं ओपीडी के संचालन से पूर्व व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ट्रायल के बाद संचालन किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने इमरजेंसी एवं ओपीडी का शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. रोहित वार्ष्णेय व नोडल अधिकारी डॉ. धीर सिंह भी मौजूद रहे। ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष का दरवाजा टूटा मिलने पर बदलवाने के निर्देश दिए।