फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity theft worth Rs 3 crore per year on 45 high line loss feeders

Bulandshahar News: 45 हाई लाइन लॉस फीडर पर प्रतिवर्ष तीन करोड़ की बिजली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के सबसे अधिक लाइन लॉस वाले 45 फीडर पर प्रतिवर्ष करीब तीन करोड़ रुपये की बिजली चोरी की जा रही है। इन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने के लिए अब अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। अब तक 638 बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही 800 से अधिक उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। ऊर्जा निगम का जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 450 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। प्रतिदिन बढ़ता लाइन लॉस और उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा न किए जाने पर अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सख्ती शुरु कर दी है। योजना के तहत जिले के सभी नौ खंडों में पांच-पांच हाई लाइन लॉस वाले फीडर चिह्नित किए गए हैं। इन फीडर पर 50 फीसदी तक लाइन लॉस है।
विज्ञापन

इसके चलते ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता समेत अन्य बिजली चोरी रोकने में जुटे हुए हैं। शहरी खंड के हाईडिल काॅलोनी बिजलीघर से जुड़े खुर्जा अड्डा फीडर पर 25, टीपी नगर बिजलीघर के अकबरपुर फीडर से जुड़े 16 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और 150 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। रौंडा बिजलीघर के आंजनी, महाराजपुर बिजलीघर के गिनौरा फीडर पर 65 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 118 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। इसके अलावा डिबाई, जहांगीराबाद, शिकारपुर, स्याना, खुर्जा, सिकंदराबाद और शिकारपुर समेत अन्य खंडों में भी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



बकायेदारों के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान

ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चोरी रोकने के साथ ही बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि पहले चरण में एक लाख से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब नौ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनपर एक लाख से अधिक का बिल व सरचार्ज बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओटीएस पंजीकरण के बाद भी नहीं जमा किया बिल
ओटीएस में पंजीकरण कराने वाले करीब 18 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक बकाया बिल जमा नहीं किया है। जबकि पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब ऐसे उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे उपभोक्ताओं ने केवल कनेक्शन कटने से बचाने के लिए ओटीएस में पंजीकरण कराया था। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ पहले चरण में नोटिस जारी किए जाएंगे और दूसरे चरण में कनेक्शन काटा जाएगा।





बिजली चोरी रोकने के लिए हाई लाइन लॉस वाले 45 फीडर चिन्हित किए गए हैं। लगातार इन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो उपभोक्ता निर्धारित से अधिक लोड चला रहे हैं, उनका लोड भी बढ़ाया जा रहा है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed