फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity system will improve with six crores

Bulandshahar News: छह करोड़ से सुधरेगी विद्युत व्यवस्था, 24 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will improve with six crores
सिकंदराबाद। कस्बा सिकंदराबाद के लोगों के लिए अच्छी खबर है। छह करोड़ रुपये से विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। इसका फायदा 24 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस राशि से उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगेंगे। जर्जर हो चुके बिजली के तार भी बदले जाएंगे। नए तार लगने से बिजली सप्लाई में सुधार होगा।
विज्ञापन

सिकंदराबाद के लिए तहसील विद्युत उपकेंद्र, निजामपुर विद्युत उपकेंद्र, जोखाबाद विद्युत उपकेंद्र नंबर दो से विद्युत आपूर्ति होती है। तहसील उपकेंद्र से नगर के करीब नौ हजार उपभोक्ता और निजामपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब 15 हजार उपभोक्ता उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। कस्बे की अधिकांश स्थानों पर लोड अधिक और क्षमता कम होने के कारण लाइनों में फाल्ट होता रहता है। इससे नगरवासियों को अघोषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। उपकेंद्रों की क्षमता कम होने के कारण भी गर्मी के दिनों के लोड अधिक होने पर लाइन ट्रिप कर जाती है लेकिन अब कस्बे की विद्युत व्यवस्था के अपग्रेड होने से नगरवासियों को अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज जैसी समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीओ नितिन वर्मा ने बताया कि नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है। इस राशि से जर्जर लाइनों को बदला जाएगा। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही 80 लाख की लागत से तहसील विद्युत उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। जल्द ही निजामपुर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता को भी 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए किया जाएगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed