फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity supply stopped for 9 hours in 24 villages including the city

Bulandshahar News: नगर सहित 24 गांवों में में 9 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped for 9 hours in 24 villages including the city
नरौरा। क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि तेज हवाओं के साथ आई बारिश के बीच 33 केवीए बिजली की लाइन में फाल्ट से नगर समेत करीब 24 गांवों में 9 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जरूरी उपकरण नहीं चल सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीमपुर दोराहा बिजलीघर से नरौरा विद्युत सब स्टेशन को आ रही 33 केवीए की विद्युत लाइन में तेज हवा व बारिश के दौरान मंगलवार देर रात्रि फाल्ट होने से सब स्टेशन से जुड़े नगर के अलावा रामघाट, रजघाट व रतनपुर फीडर से जुड़े 24 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। नगर में 9 घंटे बाद बुधवार दोपहर एक बजे आपूर्ति चालू हो सकी, जबकि देहात क्षेत्र में और करीब दो बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विद्युत सब स्टेशन के जेई योगेश कुमार ने बताया कि रात्रि में तेज हवा के साथ आई बारिश के दौरान 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से समस्या हुई। फॉल्ट तलाश कर और मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed