{"_id":"67a63e0100c47ad2560b203f","slug":"electricity-supply-stopped-due-to-tripping-consumers-upset-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-129274-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बुगरासी। शुक्रवार को तेज हवा के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत लाइन ट्रिप होने से विद्युत उपकेंद्र बुगरासी ठप रहा। जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। विद्युत आपूर्ति न होने की वजह से लोग पेयजल के लिए परेशान रहे।
तेज हवा चलने की वजह से बुगरासी विद्युत उपकेंद्र की मुख्य विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण ट्रांसफार्मर और फीडर भी प्रभावित हो गए। बुगरासी विद्युत उपकेंद्र से कस्बा सहित बरहाना, भगवानपुर, बुकलाना, हाजीपुर व मांकडी फीडर जुड़े हुए हैं। सभी फीडर से जुड़े डेढ़ दर्जन गांवों के लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। राजीव कुमार, जगदीश राणा, डॉ. इदरीस आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि शुक्रवार को दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं दी गई। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में रोष है। वहीं, एसडीओ कृष्णानंदन का कहना है कि तेज हवा की वजह से लाइन ट्रिप हो रही है। कई बार ठीक करने का प्रयास किया गया। हवा कम होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।