{"_id":"667c46554134c1d5d80fc21c","slug":"electricity-failure-in-gulavathi-for-20-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-117806-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गुलावठी में 20 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गुलावठी में 20 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
गुलावठी में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से टैंकर से पानी भरते हुए लोग। स्रोतः जागरूक पाठक
बुलंदशहर/गुलावठी/डिबाई। उमस भरी गर्मी में बुलंदशहर में बिजली कटौती के घंटों में कमी आई है, लेकिन गांवों में आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती जारी है। गुलावठी नगर में 25 हजार से अधिक लोगों को 20 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई नहीं मिली। लोगों को टैंकर के माध्यम से पानी की जरूरत पूरी करनी पड़ी, वहीं बिजली की अघोषित कटौती से परेशान व्यापारियों ने डिबाई में प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
गुलावठी में करीब एक सप्ताह से बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 22 जून को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रांसफार्मर बदला गया, लेकिन दूसरे ट्रांसफार्मर से तेल लीकेज की समस्या आ गई। दूसरे ट्रांसफार्मर को बदलने के दौरान क्रेन के नीचे आने से अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया। इसके चलते सैदरपुर रोड, मोहल्ला पीर खां, मोहल्ला नन्नू खां, बुद्दे खां, वाल्मीकि बस्ती, रेलवे रोड, आदर्श नगर, विकास कालोनी, मोहल्ला रामनगर की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। रात भर बिजली नहीं आई तथा लोगों ने रात छत पर गुजारी। भीषण गर्मी में मच्छरों से लोग रात भर परेशान रहे। सुबह के समय लोगों को पानी की काफी दिक्कत हुई। लोगों की पानी की टंकियां खाली हो गईं, इनवर्टर व बैटरी भी जवाब दे गए।
आधे नगर की 20 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई प्रभावित रही, इसके चलते लोगों को नगर पालिका ने टैंकर से पानी की सप्लाई पहुंचाई। टैंकर के पहुंचते ही मोहल्लों में पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बुधवार शाम करीब चार बजे बिजली सप्लाई चालू होने से लोगों को राहत मिली। बुलंदशहर नगर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को जहां राहत मिली है, लेकिन गांवों में अभी भी आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसके अलावा जब बिजली सप्लाई दी जाती है तो लोग वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे बिजली सप्लाई का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
डिबाई नगर में बार-बार अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सन्नी सिंघल, महामंत्री रचित वार्ष्णेय के साथ व्यापारियों का एक दल समस्या के निदान के लिए प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन दिया। इस दौरान सन्नी सिंघल ने बताया कि नगर के फीडर नंबर एक पर कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। अधिकारियों द्वारा एक घंटे में 10 से 15 बार शट डाउन लिया जा रहा है, इसके चलते भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। रचित वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के 24 घंटे के निर्देश के बावजूद लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही। इस दौरान पुनीत कंसल, जितिन साई, मेहुल अग्रवाल, गोपाल कोहली, सौरभ वार्ष्णेय, दीपक भसीन, लकी अग्रवाल, वंश अग्रवाल, माधव अग्रवाल मौजूद रहे।
पिछले 24 घंटे में बिजली कटौती की स्थिति
क्षेत्र कटौती
बुलंदशहर 03 घंटे
स्याना
06 घंटे
पहासू
05 घंटे
छतारी
06 घंटे
औरंगाबाद
06 घंटे
गुलावठी
20 घंटे
अहमदगढ़
08 घंटे
सलेमपुर
08 घंटे
नरसेना
05 घंटे
चोला
05 घंटे
जहांगीराबाद
04 घंटे
ककोड़ 04 घंटे
समस्या का समाधान कराया जा रहा है। अभी भी बिजली के उपकरण अधिक चलने से लोड कम नहीं हुआ है। इसके चलते समस्या आ रही है। जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है। - सैयद अब्बास रिजवी, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम