फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity failure in 200 villages

Bulandshahar News: टूटे तार व फाल्ट से 200 गांवों में बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में बृहस्पतिवार शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश के बीच कई जगह तार टूट गए। बिजलीघर का केबल बक्सा फट गया और जगह-जगह फाल्ट आ गया। इससे कस्बा औरंगाबाद समेत करीब 200 से अधिक गांव भी रातभर अंधेरे में रहे। लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। शुक्रवार पूरा दिन ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली के फाल्ट को दूर करने में जुटे रहे और बिजली आने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।

तेज हवा के साथ आई बारिश के चलते अहार क्षेत्र में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। शिकारपुर क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित बिजलीघर में 33केवीए का केबल बॉक्स फटने के कारण 11 गांवों में बिजली बाधित रही। गांव कैलावन, रजपुरा, भटौला, हलपुरा, खंडवाया, दरियापुर, मोरोनी, पारोली और आंचरूकलां में लोगों को परेशानी हुई। गांव मांगलौर के बिजली घर से जुड़े 12 गांवों में भी पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव ऊंचागांव, नंगला मदारीपुर, पिलखनी खंदोई, सौजना रानी, थाना गजरौला, बलरामपुर, कपसाई, नरेंद्रपुर, नरसेना यूनिसपुर, मवई, फरीदाबांगर, बरवाला गैसूपुर, घुंघरावली करियारी, अमरगढ़ सब्दलपुर और माली की मढैया में भी बिजली बाधित रही। औरंगाबाद कस्बे के साथ आसपास के गांवों में भी बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी हुई। कस्बा निवासी सुधीर और नितिन ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं आने से इनवर्टर भी बंद हो गए। बुगरासी में भी रात को बिजली नहीं रही, लेकिन शुक्रवार की सुबह बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां फाल्ट आया या फिर किसी कारण बिजली बाधित हुई है। उसे शुक्रवार शाम तक सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed