फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity bills of Rs 682.34 crore outstanding on 4.23 lakh consumers

Bulandshahar News: 4.23 लाख उपभोक्ताओं पर 682.34 करोड़ का बिजली बिल बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills of Rs 682.34 crore outstanding on 4.23 lakh consumers
बुलंदशहर। 15 दिसंबर से शुरू होने वाली ओटीएस योजना के तहत बुलंदशहर जोन के 4.23 लाख उपभोक्ता पात्र हैं। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का 682.34 करोड़ रुपये बिजली बकाया है। यदि इन उपभोक्ताओं की ओर से ओटीएस योजना के लिए पंजीकरण कराया जाता है तो उन्हें 160 करोड़ रुपये के ब्याज की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए विभाग की ओर से ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) शुरू की गई है। योजना के तहत बुलंदशहर जोन (बुलंदशहर और हापुड़ जिला) के 4.23 लाख उपभोक्ताओं से बकाया 682.34 करोड़ रुपये का बिल वसूलने के लिए अधिकारियों की ओर से कदम उठाया गया है। इनमें बुलंदशहर जिले के 2.87 लाख उपभोक्ताओं से 430.06 करोड़ रुपये और हापुड़ जिले के 1.35 लाख उपभोक्ताओं पर 252.28 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। बुलंदशहर जिले के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिलों पर विभाग की ओर से लगाए गए 104.80 करोड़ रुपये के ब्याज और हापुड़ जिले के उपभोक्ताओं को 55.26 करोड़ रुपये के ब्याज की छूट दी जाएगी। 15 दिसंबर से शुरू होने वाली ओटीएस योजना में सबसे अधिक 2.76 लाख घरेलू उपभोक्ताओं (एलएमवी एक) पर विभाग का 394.65 करोड़, 10 हजार वाणिज्यिक श्रेणी (एलएमवी 2) उपभोक्ताओं पर विभाग का 24.13 करोड़ और औद्योगिक उपभोक्ताओं (एलएमवी चार बी व छह) पर 874 उपभोक्ताओं पर 11.30 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन


एक मुश्त समाधान पर मिलेगी 100 फीसदी छूट
ऊर्जा निगम के घरेलू बकायेदार उपभोक्ता यदि 15 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच पंजीकरण कराते हुए बकाया बिल का एकमुश्त समाधान कराते हैं तो उन्हें सरचार्ज व ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी। जबकि दूसरे चरण में 80 और तीसरे चरण में 70 फीसदी की छूट दी जाएगी। जबकि 10 किश्तों में बकाया चुकाने के लिए पंजीकरण कराने पर तीन चरणों में क्रमशः 75, 65 और 55 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed