{"_id":"6813adc0e92106533b05067f","slug":"electrical-equipment-worth-lakhs-stolen-from-a-house-under-construction-in-gangapuram-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133311-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगापुरम में निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का बिजली का समान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगापुरम में निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का बिजली का समान चोरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में हाइवे स्थित गंगापुरम कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
नगर कोतवाली में गांव सूजापुर पोस्ट धमैड़ा कीरत निवासी अनिल कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके बड़े भाई मुकेश कुमार का मकान गंगापुरम कालेनी में हनुमान मंदिर के पास बन रहा है। बीते दिनों टाइल्स मिस्त्री रोजाना की तरह काम खत्म कर मकान का ताला लगाकर सामने रहने वाले व्यक्ति को चाबी दे गया। अगले दिन सुबह मकान पर पहुंचने पर गेट से ताला गायब मिला। मकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अंडर ग्राउंड फिटिंग के लिए लगवाई गई विद्युत लाइन गायब थी। इसके समेत तीन ग्लाइंडर, कई मीटर केबिल आदि सामान भी गायब था, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। मामले की सूचना डायल-112 पर भी दे दी गई थी। नगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।