फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electric water supply will not trust

बिजली के भरोसे नहीं रहेगी पानी की आपूर्ति

Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electric water supply will not trust
पानी - फोटो : अमर उजाला

इस गर्मियों में शहर की पेयजल सप्लाई बिजली के भरोसे नहीं रहेगी। पालिका जलापूर्ति को निर्बाध बनाने के लिए नलकूपों पर जेनरेटर लगवाएगी। इसके लिए करीब 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही मरम्मत और सुधार के लिए भी सवा चार लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मिलाकर कुल 97 करोड़ के 17 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिनके मंजूर होते ही पालिका क्षेत्र में विकास का पहिया दौड़ने लगेगा।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक आगामी 11 अप्रैल को होगी। इसमें रखे जाने वाले प्रस्तावों में प्रमुख रूप से  पेयजल सुधार और  पथप्रकाश के प्रस्ताव होंगे। इसके अलावा सड़कों के निर्माण पर भी फोकस किया जाएगा। सबसे अहम प्रस्ताव शहरी क्षेत्र में करीब 28 लाख रुपये की लागत से एलईडी बल्ब लगाने का होगा। शहर को दूधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा। इसके अलावा शहर के पांच व्यस्त स्थानों पर कार-स्कूटर पार्किंग ठेका भी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के कई मोहल्लों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा पेयजल से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे। बोर्ड बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में 97 करोड़ के बजट पर चर्चा की जाएगी। कुल 17 प्रस्तावों को बैठक में रखा जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद शहर के विकास कार्य को रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने बताया कि शहर के विकास कार्य को गति देने के साथ सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ किया जाएगा। पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को शांतिपूर्वक तरीके से बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में करीब 97 करोड़ के बजट पर चर्चा की जाएगी। सभी 17 प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed