फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election in west bengal

बंगाल में भाजपा के गढ़ को मजबूत करेगी पश्चिमी यूपी की टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
election in west bengal
बंगाल में भाजपा के गढ़ को मजबूत करेगी पश्चिमी यूपी की टीम
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगामी कुछ माह में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा संगठन पूरे जी जान से जुटा हुआ है। पश्चिम बंगाल का किला फतेह करने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर भाजपा संगठन के दिग्गज अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अब संगठन ने मंडल स्तर के पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजना शुरू कर दिया है। जनपद निवासी क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष और शामली जनपद निवासी पश्चिमी उप्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री को प्रदेश संगठन से पश्चिम बंगाल जाने का निर्देश मिला है।

पश्चिम बंगाल की बात करें तो 1977 से लेकर 2011 तक कम्युुनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की सरकार थी। करीब तीन दशक बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 2011 में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का सूपड़ा साफ करते हुए पूर्ण बहुमत से पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाई और लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अपनी स्थित को मजबूत करने के लिए भाजपा संगठन किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। इस क्रम में फिलहाल प्रदेश संगठन ने भी मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल भेजना शुरू कर दिया है। मेरठ मंडल से जनपद निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा को चुनाव कार्य के लिए तीन माह के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है। जहां पर भाजपा के दोनों नेता अपना पार्टी संगठन को अपना सहयोग देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि प्रदेश संगठन से उन्हें पश्चिम बंगाल जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। वहीं, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश संगठन ने पश्चिम बंगाल जाने के लिए कहा है। वहां पर चुनाव आदि की जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसका निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed