{"_id":"61fd5e6acddd33068f3db5da","slug":"election-bulandshahr-news-gbd2336581106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद के सपा प्रत्याशी राहुल यादव के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद के सपा प्रत्याशी राहुल यादव के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल यादव के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन पर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में जेवर अड्डे और गुलावठी तिराहे पर रात में निर्धारित समय के बाद प्रचार करने और भीड़ जुटाने का आरोप है।
खुर्जा गेट पुलिस चौकी प्रभारी छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने हेतु, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रात 10.25 बजे सपा प्रत्याशी राहुल यादव जेवर अड्डे पर बिना अनुमति के जितेंद्र, प्रमोद यादव, रफीकुद्दीन, मो. आश्कीन, डॉ. मिक्की, लोकेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान, पूर्व प्रधान राजकुमार व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ हाथों में सपा के झंडे, बैनर लेकर पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। लोगों की भीड़ ने सपा के कार्यालय के सामने पटाखे भी जलाए।
दादरी गेट चौकी प्रभारी धमेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि पुलिस चौकी के सामने के गुलावठी तिराहे पर रात करीब 10.45 बजे सपा प्रत्याशी राहुल यादव, बिना अनुमति के रिजवान, सूफियान, जोएब पहलवान व अज्ञात लोगों के साथ सपा के झंडे बैनर लेकर लाउड स्पीकर से पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे और सड़क पर रोड शो कर रहे थे। मामले में सभी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व कोविड नियमों का पालन न करने पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चोला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज
चोला थाने पर एसआई राजकुमार राम ने रात करीब 10.30 बजे चोला चौराहे पर सपा के समर्थन में भीड़ के रूप में जमा होने पार्टी के झंडे बैनर लेकर लाउड स्पीकर से पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करने पर विपिन, ललित, प्रदीप, टिंकू, प्रदीप पुत्र देवेंद्र व अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन, आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।