{"_id":"61f2ccd1091c9b7f3c2f992a","slug":"election-bulandshahr-news-gbd2332689147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्रत्याशी हटे, 65 मैदान में डटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्रत्याशी हटे, 65 मैदान में डटे
विज्ञापन
सदर तहसील में लगाई गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार प्रत्याशी हटे, 65 मैदान में डटे
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी की गई। सात सीटों पर कुल चार प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। अब 65 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। इन प्रत्याशियों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा।
बुलंदशहर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सीमा, राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) के प्रत्याशी संजीव और सिकंदराबाद सीट पर कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय नामांकन करने वाले राकेश भाटी और डिबाई से निर्दलीय प्रत्याशी पूनम ने अपना नाम वापस लिया है। 1980 से अभी तक हुए चुनावों में यह दूसरी बार है जब 70 से कम प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी बड़े दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का चिन्ह और निर्दलीय प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 197 चिन्हों में से आवंटन किए गए हैं।
1993 में सबसे अधिक 69 प्रत्याशी थे मैदान में
जिले की सातों सीटों पर इस बार 70 से भी कम प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक 1993 में 169 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे कम वर्ष 1996 में 60 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। वर्ष 2017 में 74 प्रत्याशी मैदान में थे, इस बार 65 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
एक नजर मतदाताओं की स्थिति पर -
पुरुष मतदाताओं की संख्या -1383491
महिला मतदाताओं की संख्या - 1241137
कुल मतदाताओं की संख्या -2624763
अन्य मतदाताओं की संख्या -135
कुल मतदान केंद्रों की संख्या -1515
कुल पोलिंग बूथों की संख्या -3070
कंट्रोल रूम पर कर सकते हैं शिकायत
विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। विधानसभा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 05732282828 और 05732281518 जारी किए हैं।
कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। शेष प्रत्याशियों के लिए 10 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। निष्पक्षता पूर्ण तरीके से सभी कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम