फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

राज्यमंत्री अनिल शर्मा के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
election
राज्यमंत्री अनिल शर्मा के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अहमदगढ़। राज्यमंत्री व शिकारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पुत्र के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 25 जनवरी को वायरल हुए एक वीडियो में
कुश शर्मा नोट बांटते दिख रहा है। मामले में थाने पर तैनात उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने कुश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
उपनिरीक्षक ऋषि पाल सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को जानकारी मिली कि शिकारपुर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पुत्र कुश शर्मा लोगों को नोट बांट रहे हैं। साथ ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। वीडियो में भी कुश शर्मा हाथ में नोट पकड़े हुए और कुछ लोगों को बांटते नजर आ रहे हैं। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। प्रत्याशी या उनका समर्थक किसी को भी प्रलोभन देता है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले में कुश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह भी बताया जा रहा था कि वीडियो में नोट बांटते नजर आ रहे कुश वहां मौजूद ढोल वालों को रुपये दे रहे हैं। हालांकि, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी मनवीर गुर्जर समेत 150 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराबाद। बिना अनुमति के सभा करने और कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी मनवीर गुर्जर समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और कोविड नियमों की अनदेखी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक छैल बिहारी शर्मा ने तहरीर दी। बताया कि बुधवार को वह चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए गश्त पर थे। जब वह मोहल्ला खत्रीवाडा में पहुंचे तो रात करीब नौ बजे सीलम के मकान में बसपा प्रत्याशी ग्राम हृदयपुर निवासी मनवीर गुर्जर करीब 150 लोगों, समर्थकों के साथ बिना अनुमति के सभा कर रहे थे। जो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, कोरोना रोकथाम नियमों के उल्लंघन के अंतर्गत आता है। मामले में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, कोविड नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बीबीनगर। स्याना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी दिलनवाज खान सहित लगभग 100 समर्थकों के विरुद्ध बीबीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को स्याना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिलनवाज खान ने थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में कई ट्रैक्टरों के साथ जुलूस निकाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जानकारी पर थाने के उपनिरीक्षक ऋषिपाल सिंह द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकालने व कोविड नियमों का अनुपालन न करने के कारण मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जुलूस निकाले पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
सिकंदराबाद। समर्थकों के साथ जुलूस निकालने पर पुलिस ने 16 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह समेत चार नामजद, अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं 25 जनवरी को प्रशासन ने सपा प्रत्याशी को प्रचार के दौरान निर्धारित से अधिक लोगों के साथ घूमने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed