फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 1002 मतदाता करेंगे मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
election
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 1002 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए बुधवार को बार परिसर में मतदान होना है। देर शाम को मतदान के बाद विजेता प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस बार मैदान में अध्यक्ष पद के लिए दो व सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार अपनी ताल ठोक रहे हैं।

बीते दिनों ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान की घोषणा हुई थी। इसके चलते गत सात दिसंबर को दोनों पदों के लिए नामांकन किया गया। इस बार अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता चौधरी पवन कुमार सिंह और अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव ने नामांकन किया था। जबकि, सचिव पद के लिए अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा और अधिवक्ता राम प्रकाश शर्मा ने पर्चा भरा था। आठ दिसंबर को सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए, वहीं किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवदत्त शर्मा ने बताया कि इस बार दोनाें पदों के लिए 1002 वैध अधिवक्ता अपने अध्यक्ष व सचिव का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह दस बजे से शुरू होगा। शाम को मतदान होने के बाद बार सभागार में मतगणना की जाएगी। जिसमें विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed