फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

जिपं अध्यक्ष : 27 के जादुई आंकड़े के लिए निर्दलों को तोड़ रही भाजपा और विपक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
election
जिपं अध्यक्ष : 27 के जादुई आंकड़े के लिए निर्दलों को तोड़ रही भाजपा और विपक्ष
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख घोषित होते ही जिले में सियासत गरमा गई है। 52 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर जीत के लिए 27 मतों की जरूरत है। सत्ताधारी भाजपा हो चाहे सपा, बसपा और रालोद, कांग्रेस, किसी के पास भी अभी तक यह गणित नहीं है। भाजपा ने अंतुल तेवतिया को उम्मीदवार बनाया है तो विपक्षी दलों को अभी प्रत्याशी की तलाश है। जीत के जादुई आंकड़े के लिए सबकी निगाह 24 निर्दलीयों पर है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। जिले में घोषणा के तहत 26 जून को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। जबकि 29 जून को नाम वापसी के बाद तीन जुलाई को मतदान कराया जाएगा। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत का चुनाव जहां भाजपा के लिए साख का सवाल बना हुआ है, वहीं विपक्षी दल भी पूरी ताकत झोंकेंगे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अंतुल तेवतिया के सामने अभी विपक्ष की रणनीति खुलकर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

10-10 सीटों पर जीते थे भाजपा-बसपा प्रत्याशी
52 सीटों पर हुए जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा और बसपा ने दस-दस सीटों पर जीत दर्ज की थी। रालोद उम्मीदवारोें को छह और सपा को दो ही सीटों पर जीत मिली थी। सबसे ज्यादा 24 निर्दलीय जीते थे। भाजपा हो चाहे विपक्षी दल सबकी जीत का रास्ता निर्दलीयों को जोड़ने से ही निकलेगा। ऐसे में निर्दलीयों के लिए यह चुनाव काफी अहम होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता साथ बदली कुर्सी, 5 साल में 3 अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सूबे की सत्ता के साथ बदलती रही है। वर्ष 2016 में सपा सरकार के कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर हरेंद्र यादव काबिज हुए थे, लेकिन अगले ही वर्ष प्रदेश में सरकार बदलने के साथ उनकी कुर्सी भी चली गई। इसके बाद भाजपा के प्रदीप चौधरी कुर्सी तक पहुंचे, लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बाद उन्हें भी अविश्वास प्रस्ताव के कारण कुर्सी गंवानी पड़ी। इसके बाद तीसरी बार चुनाव हुआ और ओमवीर सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
छठी बार महिला को मिलेगा ताज
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 28 अप्रैल 1923 को पहली बार चुनाव हुए थे। इसके 74 साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार महिला प्रत्याशी के तौर पर विमला सोलंकी काबिज हुई थी। अब तक कुल पांच बार महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। अब छठी बार कुर्सी पर महिला ही कब्जा जमाएंगी, क्योंकि सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

निष्पक्ष होंगे चुनाव
जिपं अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नामांकन करेंगे और 29 जून को नाम वापसी के बाद तीन जुलाई को मतदान कराया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed