फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly man walking home run over by vehicle body lay by roadside identified by a youth from village in Bulan

बुलंदशहर: पैदल घर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, सड़क किनारे पड़ा रहा शव, गांव के युवक ने की शिनाख्त

Sat, 26 Sep 2026 10:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 10:03 PM IST
सार

मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। करीब आधे घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा। गांव के ही एक राहगीर युवक ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
Elderly man walking home run over by vehicle body lay by roadside identified by a youth from village in Bulan
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे एक 60 वर्षीय वृद्ध की शनिवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  मौत हो गई। करीब आधे घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा। गांव के ही एक राहगीर युवक ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लच्छमपुर निवासी चिनी (60) मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करते थे। 

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वे काम निपटाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान लल्लू के हाता के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अंधेरा होने और चेहरा स्पष्ट न दिखने के कारण कोई पहचान नहीं सका। इस दौरान पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद शहर से लौट रहे गांव के एक युवक ने शव को देखकर शिनाख्त की और परिजनों को खबर दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ भरत सोनकर ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed