फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly farmer was murdered by punching him in the face

Bulandshahar News: चेहरे पर मुक्का मारकर की थी बुजुर्ग किसान की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer was murdered by punching him in the face
गुलावठी पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या के आरोपी। संवाद
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी निवासी वृद्ध किसान प्रेमवीर सिंह तेवतिया की हत्या चेहरे और सीने पर मुक्का मारकर की गई थी। पुलिस ने उसके सगे भतीजे और रिश्ते के पोते को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी और लवी निवासी गांव नत्थूगढ़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

एक भतीजा मुकेश अभी फरार है। गिरफ्तार एक आरोपी लवी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। जोकि ट्रेनिंगरत था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बुजुर्ग किसान प्रेमवीर और तीन आरोपियों ने एक साथ ट्यूबवेल पर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान बुजुर्ग किसान प्रेमवीर से उनकी कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग किसान प्रेमवीर के चेहरे और सीने पर मुक्कों से हमला कर दिया। इससे प्रेमवीर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से घटना के समय पहनी जैकेट भी बरामद की गई हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed