फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elder brother shot younger brother because of his love for his daughter in law

जेठ-बहू में अवैध संबंध: छोटे भाई ने संबंध बनाने से रोका तो बड़े ने मारी गोली, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 17 Aug 2025 05:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद हो रहता था। विशाल जबरन दाताराम पर अपनी पत्नी को वापस लाने का दबाव बनाता था। रविवार सुबह दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
Elder brother shot younger brother because of his love for his daughter in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

पत्नी से अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर बड़े भाई विशाल ने अपने छोटे भाई दाताराम की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दाताराम की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। दाताराम नोएडा में नौकरी करता था। इसी दौरान दाताराम की पत्नी और उनके बड़े भाई विशाल के बीच अवैध संबंध बन गए। इसकी जानकारी दाताराम को लग गई थी। दाताराम ने लगभग एक साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद हो रहता था। विशाल जबरन दाताराम पर अपनी पत्नी को वापस लाने का दबाव बनाता था। रविवार सुबह दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तभी विशाल ने तमंचे से दाताराम के सिर में तीन-चार गोली मारी, जिसमें दाताराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

परिजनों ने दाताराम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आपसी झगड़े में भाई ने भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता गौरी शंकर की ओर से तहरीर दी जा रही है। आरोपी विशाल की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed