फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   elction

प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगी 10 रुपये की चाय और 150 का खाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
elction
प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगी 10 रुपये की चाय और 150 का खाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग के नियमानुसार एक प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर सकेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री व अन्य सामग्री की कीमत तय कर दी है। खर्च पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षक भी जिले में पहुंच गए हैं। प्रत्येक प्रत्याशी की सभा, जनसंपर्क व प्रचार के लिए लगने वाली सामग्री की सूची तैयार की गई है।
चुनावों में सीमा से अधिक खर्च करने के आरोप आम बात है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखने और धनबल या अन्य तरीके से मतदाताओं को लुभाने के मामलों में कार्रवाई करने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी की है। इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनाव प्रचार, मतदाताओं को बांटी जानी वाली सामग्री के साथ ही समर्थकों के लिए खाद्य सामग्री, रैली, चुनाव प्रचार के लिए वाहनों का प्रयोग, जनसभा के दौरान टेंट, साउंड, बैरिकेडिंग के सामान की सूची तय की है।
विज्ञापन

सामग्री कीमत
कपड़े का बैनर 45 रुपये प्रति वर्ग मीटर
कपड़े का झंडा 35-40 रुपये प्रति वर्ग मीटर
पोस्टर 4000 रुपये
होर्डिंग 15-40 रुपये प्रति वर्ग मीटर
खाना 150 रुपये प्रति व्यक्ति
चाय 10 रुपये
होटल कमरे 700-2250 रुपये दिन
कार 1700-12000 रुपये प्रतिदिन
प्रत्येक प्रत्याशी के खर्च पर कड़ी नजर रखी जा रही है। व्यय प्रेक्षक भी लगातार प्रत्याशी के खर्चे की निगरानी कर रहे हैं। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ निष्पक्ष रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed