फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eggs worth Rs 2 lakh stolen from shop

Bulandshahar News: दुकान से दो लाख रुपये के अंडे चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eggs worth Rs 2 lakh stolen from shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में बिजली घर चौराहे के पास स्थित अंडे की दुकान में कूमल लगाकर शुक्रवार रात चोरों ने करीब दो लाख का माल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूरजावली गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि वो थोक में अंडे बेचते हैं। उनकी दुकान अरनिया बिजलीघर चौराहे के पास है। शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके घर वो गए थे। शनिवार सुबह आकर दुकान खोली तो देखा कि सारा सामान गायब था। दुकान की दीवार टूटी हुई थी। पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि दुकान में रखे करीब 82 हजार रुपये और 500 कैरेट अंडे गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed