{"_id":"585817464f1c1b6755e393fa","slug":"e-rickshaw-driver-who-took-to-the-street-in-protest-of-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के विरोध में सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के विरोध में सड़क पर उतरे ई-रिक्शा चालक
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन करते ई-रिक्शा चालक।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसूली के विरोध में सोमवार को ई-रिक्शा चालक सड़क पर उतर गए। डिबाई विधायक गुड्डू पंडित के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर वसूली रुकवाने की मांग की। एसएसपी के आश्वासन पर चालक शांत हुए। वहीं दिनभर ई-रिक्शा नहीं चलने से हजारों मुसाफिरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
नगर में चल रहे ई-रिक्शा चालकों से रोजाना 10-10 रुपये की वसूली की जाती है। दबंग विभिन्न ठिकानों पर खड़े होकर वसूली करते हैं। यह वसूली तहबाजारी के नाम पर की जाती है, लेकिन इसे कौन कराता है यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
नोटबंदी के दौर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे ई-रिक्शा चालकों को रिक्शे का किराया चुकाना ही मुश्किल हो रहा है, ऐसे में वसूली बोझ साबित हो रही है। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालकों से मारपीट की जाती है। इसके विरोध में नगर के सभी ई-रिक्शा चालक एकत्रित हुए और विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के आवास पर पहुंचकर समस्या बताई।
विज्ञापन
इसके बाद सभी ई-रिक्शा चालक विधायक के नेतृत्व में पैदल एसएसपी आवास तक पहुंचे और घेराव किया। वसूली के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर नारेबाजी की और वसूली कर रहे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक गुड्डू पंडित ने कहा कि ई-रिक्शा चालक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनसे किसी भी प्रकार की वसूली जायज नहीं है।
सड़क न बनने पर किया विरोध प्रदर्शन
जर्जर सड़क नहीं बनने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका आफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। नगर के चांदपुर रोड स्थित न्यू राज नगर का मार्ग काफी जर्जर है। इसके कारण आए दिन गिरकर कोई न कोई चोटिल हो रहा है।
जर्जर सड़क के कारण सफाई भी नहीं रहती है। लोगों ने ईओ दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो डीएम दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विरोध करने वालों में चंद्रवती देवी, कमलेश देवी, कुसुम, बिल्लो, गजेेन्द्री, बिजेन्द्र चौधरी, जगवीर भाटी, राहुल सिंह, सुभाष चौधरी, प्रीतम आदि रहे। वहीं ईओ एके सिंह का कहना है कि जल्द ही प्रस्ताव पास कर सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।