{"_id":"68a5fe17b6ff5028380eafd6","slug":"during-the-investigation-of-cutting-of-more-trees-than-permitted-two-parties-clashed-and-created-ruckus-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139162-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनुमति से अधिक पेड़ काटने की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनुमति से अधिक पेड़ काटने की जांच के दौरान दो पक्षों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
बुगरासी। क्षेत्र के गांव रूखी में ग्राम समाज की जमीन पर अनुमति से अधिक पेड़ काटने की जांच के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम के सामने ही दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों के सात लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
गांव रूखी स्थित ग्राम समाज की जमीन पर खड़े पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई थी। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से 42 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी लेकिन आरोपियों ने प्रतिबंधित पेड़ों के साथ 80 से अधिक पेड़ काट दिए थे। इस पर ग्रामीणों ने डीएम, एसएसपी व मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
बुधवार को डीएम के आदेश पर वन विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर जांच करने पहुंचे। कटे हुए पेड़ों की गिनती की जा रही थी। इसी बीच शिकायतकर्ता व ग्राम प्रधान पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच कुछ आरोपियों ने तमंचे भी लहराए। इसके चलते वन विभाग की टीम ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए दोनों पक्षों को अलग कर शांत किया। जांच के बाद वन विभाग की टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
भाग खड़ी हुई वन विभाग की टीम
कटे पेड़ों की गिनती के लिए पहुंची टीम के सामने जैसे ही दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, तभी वन विभाग के अधिकारी गाड़ी में बैठकर मौके से भाग गए। वन विभाग के अधिकारियों को भागते देखकर लोगों में भी भगदड़ मच गई। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस से भी धक्का-मुक्की की।
चौकी इंचार्ज की वर्दी से नेम प्लेट हुई गायब
झगड़े के दौरान बुगरासी चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह बार-बार आरोपियों को पकड़ पुलिस जीप में डाल रहे थे। आरोपी कम पुलिस बल का फायदा उठाकर धक्का-मुक्की रहे थे। इस बीच चौकी इंचार्ज की नेम प्लेट गायब हो गई। एक अन्य दरोगा आरोपी को पकड़ने के चक्कर में फिसलकर खेत में गिर गए।
गांव रूखी में पेड़ों के कटान की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम बुधवार को पुलिस के साथ गिनती के लिए गई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद तहसील प्रशासन की टीम की मौजूदगी में पेड़ों की गिनती कर ली गई है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। - डाॅ. हरेंद्र सिंह, डीएफओ
डीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के सात आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ, स्याना