फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   duplicate marksheet case

फर्जी मार्कशीट का मामला: पीड़ित बच्चे के पिता पर ही दर्ज हुई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
duplicate marksheet case
फर्जी मार्कशीट का मामला : पीड़ित बच्चे के पिता पर ही दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खालसा स्कूल पर फर्जी मार्कशीट और धमकी देने का आरोप एक छात्र के पिता ने लगाए थे। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन की ओर से पीड़ित पिता के खिलाफ भी तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मामले में स्कूल प्रबंधन की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पीड़ित पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जबकि, पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गौरतलब है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमेड़ा निवासी राजवीर सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसने नगर के खालसा स्कूल पर अपने बच्चे की एनआईओएस बोर्ड से लाखों रुपए में फर्जी मार्कशीट देकर स्कूल में प्रवेश लेने और अगली कक्षा में प्रवेश नहीं देने समेत कई आरोप लगाए थे। लेकिन पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, इसके बाद खालसा स्कूल प्रबंधन की ओर से राजवीर सिंह के खिलाफ एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा गया। जिसमें राजवीर सिंह पर रंजिशन जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एसएसपी के आदेश पर राजवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। जबकि, जबकि उसकी शिकायत पर अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। पूरे प्रकरण में अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं, नगर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खालसा स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed