फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to the pressure of vehicles, people struggled with traffic jam on Gandhi Road for three hours

Bulandshahar News: वाहनों के दबाव के कारण गांधी रोड पर तीन घंटे जाम से जूझे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Due to the pressure of vehicles, people struggled with traffic jam on Gandhi Road for three hours
खुर्जा के गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
खुर्जा। गांधी रोड पर वाहनों के दबाव के कारण बुधवार शाम को करीब तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। गांधी रोड के अलावा जेवर अड्डा चौराहा, कचहरी मार्ग, कबाड़ी बाजार व सुभाष रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

करवा चौथ की खरीदारी के चलते बुधवार शाम को बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। गांधी रोड पर कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान और सराफा की दुकान पर लोग खरीदारी करने पहुंचे। ऐसे में गांधी रोड पर शाम चार बजे के बाद से वाहनों का दबाव बढ़ गया और यातायात प्रभावित हो या।
विज्ञापन

इसके अलावा शाम छह बजे के बाद सिटी स्टेशन से वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा शुरू हो गई, जो गांधी रोड से भी जेवर अड्डा की ओर आ रही थी। इससे भी यातायात प्रभावित रहा। कार चालक अंशुल गोयल ने बताया कि शाम चार बजे से ही गांधी रोड पर जाम लगा रहा। जेवर अड्डा चौराहा से सिटी स्टेशन तक वाहन रेंगते रहे। दो किलोमीटर रास्ते को पार करने में कार चालकों को लगभग एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जेवर अड्डा चौराहा, पदम सिंह गेट, फत्तोवाली गेट, कबाड़ी बाजार चौराहे पर पुलिस तैनात ही और वाहनों को एक लेन से निकालती रही। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के चलते गांधी रोड पर यातायात प्रभावित हुआ था। ऐसे में पुलिस की ओर से वाहनों को अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकालकर यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed