फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to the formation of a film city, the youth of the district will also get employment: Chief Minister

फिल्म सिटी बनने से जनपद के युवाओं को भी मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
फिल्म सिटी बनने से जनपद के युवाओं को भी मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने एप के जरिए पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन वार्ता की। इस वार्ता में उपचुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करें और विरोधियों को भी सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में बताएं। वहीं, उन्होंने फिल्म सिटी बनने से जनपद के युवाओं को रोजगार मिलने की बात भी कही।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव को लेकर जनपद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन वार्ता की। इस वार्ता में भाजपा नेता समेत आमजन भी जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विकास करने में किसी की जाति और मजहब नहीं पूछा। सब को योजनाओं का लाभ दिया गया है। बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज जो बन रहा है वह भी सभी के लिए बनेगा। गंगा एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो प्रयागराज से मेरठ तक की दूरी कम हो जाएगी। इसका फायदा जनपदवासियों को भी मिलेगा। फिल्म सिटी के बारे में बताया कि फिल्म सिटी बनने के बाद रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाए और लोगों के घरों पर जाकर प्रत्येक सदस्य से मिला जाए। उपचुनाव की जीत ही दिवंगत वीरेंद्र सिंह सिरोही को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताया कि कोरोना काल में प्रवासी कामगारों को यूपी बॉर्डर पर छोड़ दिया गया था लेकिन प्रदेश की सरकार ने उन सभी को उनके घर तक पहुंचाया। कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अब तक 106000 करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को बुलंदशहर सीट के 579 बूथों की समीक्षा करनी चाहिए। हमारे मंत्री और प्रभारी व पदाधिकारी हर बूथ पर पहुंचेंगे और बैठकें होंगी। बूथ के अंतर्गत जितने घर आते हैं उन घरों में जाकर जनसंपर्क करने की कार्ययोजना बनाई जाए। अपने वोटर के पास तो जाना ही है साथ ही विरोधियों व नाराज लोगों के पास भी जरूर जाएं और उन्हें शासन द्वारा जारी योजनाओं के लाभ गिनाएं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल, सेक्टर, बूथ स्तर तक सूची को अपडेट करने का कार्य बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया और संचालन निवर्तमान प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने किया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक खुर्जा विजेंद्र खटीक, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष वाल्मीकि, चेयरमैन मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, नागेंद्र सिंह प्रधान, शरद त्रिवेदी, राजीव बंसल, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed