फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to rain there was crisis in the entire district, electricity of 150 villages was cut off throughout the day

Bulandshahar News: बारिश से जिलेभर में संकट, दिनभर गुल रही 150 गांवों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/गुलावठी/ऊंचागांव/चोला। जिलेभर में झमाझम बारिश के चलते सोमवार को दिनभर 150 से अधिक गांवों में बिजली संकट झेलना पड़ा। शहर में भी रविवार रात करीब आठ बजे से देर रात 12.30 बजे तक फाल्ट के कारण 75 हजार से अधिक लोगों को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर में 132 केवीए लाइन की सीटी में फाल्ट के कारण हाइडिल काॅलोनी, यमुनापुरम बिजलीघर से जुड़ी शिव काॅलोनी, चांदपुर रोड, हरिएन्क्लेव, अमर माया काॅलोनी, हाइडिल काॅलोनी, बाईपास रोड, शास्त्री नगर, राम विहार, साठा, मोहनकुटी, बालाजी कालोनी, राधा नगर, कैलाशपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। देर रात करीब 12.30 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


ऊंचागांव क्षेत्र के 22 गांवों की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे ठप रही है। सोमवार को बारिश के चलते विद्युत उपेकंद्र क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर, नगला मदारीपुर, खंदोई, पिलखनी, शफीनगर, ऊंचागांव, अमरगढ़, सौंझनारानी, रसूलपुर, औरंगाबाद तहारपुर, मवई, करियारी सहित 22 गांवों की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात 12 बजे के बाद ठप हो गई। इससे घरों में लगे इनवर्टर भी डाउन हो गए। बिजली सप्लाई न होने के कारण लोगों को पेयजल की किल्लत भी झेलनी पड़ी। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि केंद्र पर एक मशीन में खराबी आ गई थी जिससे कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं चोला क्षेत्र के गांगरौल बिजलीघर से जुड़े 10 गांवों में सोमवार को दिनभर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। स्थिति यह रही कि रविवार देर रात बारिश के कारण गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। सोमवार को फाल्ट ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े खबरा, खानपुर, नगला बंसी, कादिलपुर, शेरपुर, नगला इलाहाबाद व गांगरौल समेत अन्य गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई।



बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली की समस्या हुई है। शहर में 132 केवीए लाइन की सीटी फटने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित रही। देर रात तक बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी। सोमवार को अधिकतर गांवों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। --- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed