फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drone cameras will be used to monitor polling centres during election

ड्रोन कैमरों से होगी केंद्राें की निगरानी

Thu, 26 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 26 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Drone cameras will be used to monitor polling centres during election
दूसरे चरण में एक
विज्ञापन
दिसंबर को होने वाले मतदान और चुनाव प्रचार के दौरान शांती व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए डीएम, एसएसपी ने ब्लॉक के प्रधान प्रत्याशियों की नगर के पायल बैंक्विट हॉल में बैठक की।


इस दौरान डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों की निगरानी इस बार ड्रोन कैमरों से की जाएगी।


डीएम बी. चंद्रकला ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि अपराधिक प्रवृति, असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है।

पुलिस की असामाजिक तत्वों पर खास नजर रहेगी। मतदान के दिन चिन्हित लोगों को सुबह और शाम को थाने में आमद करानी होंगी। प्रचार के दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने पर गुंड़ा एक्ट, एनएसए लगाया जाएगा।

वहीं गुलावठी में ग्राम देवली में हुई प्रत्याशियों की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी प्रत्याशी जाति व धर्म के नाम पर वोट न मांगे। वहीं औरंगबाद में एसएसपी ने कहा कि प्रधानी चुनाव में वोटरों को डरा धमकाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।

27 प्रत्याशियों का अपराधिक इतिहास

क्षेत्र के ग्राम किशनपुर, बिशनपुर, सराय घासी, सहपानी, आढा, मौहम्मदपुर कलां, खगुआबास, बोढा, दुल्हैरा, कुटैना, फरीदपुर, कनकपुर, गाजीपुर,पीरबियावनी, बिलसूरी, महिपाजागीर में प्रधानी के 27 प्रत्याशियों पर अपराधिक मुकदमें दर्ज है।


आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

प्रथम चरण की वोटिंग कल (शनिवार) होगी। शुक्रवार को चार स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान को लेकर प्रेक्षक ने चारों ब्लाकों का गहन दौरा किया।


प्रेक्षक ने कर्मचारियों की ड्यूटी का रेंडमाइजेशन भी कर दिया। पोलिंग के लिए 637 पार्टियों का गठन कर दिया गया है।


शनिवार को प्रथम चरण में अगौता, स्याना, बीबीनगर और ऊचागांव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव होना है। मतदान के लिए प्रशासन ने चारों ब्लाकों में 637 बूथों का गठन किया है।
विज्ञापन



एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग अफसरों की टीम बनाई गई है। बता दें कि अगौता में 89872, स्याना में 826546, ऊचागांव में 115847 और बीबीनगर में 82744 वोटर मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के उत्सव के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर प्रथम चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सियासी भविष्य का फैसला 371119 करेंगे। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक राधे श्याम मिश्रा (आईएएस) ने प्रथम चरण के ब्लाकों में पहुंचकर ग्रामीणों का फीड बैक लिया। डीएम ने शाम को ट्रेंड कर्मचारियों को रेंडमाइजेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed