फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drizzle at night, heat during the day and dust storm in the evening

Bulandshahar News: रात में बूंदाबांदी, दिन में गर्मी और शाम को धूल भरी आंधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Drizzle at night, heat during the day and dust storm in the evening
नगर के शनिदेव मंदिर मार्ग पर धूल भरी आंधी के बीच से गुजरते बाइक सवार। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शनिवार रात तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह से ही धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा और लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम के समय धूल भरी आंधी आई। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी भीषण गर्मी तो कभी तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे मौसम के बीच शनिवार की रात तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हुई। रविवार पूरा दिन बादल छाए रहने से धूप-छांव का मौसम बना रहा।
विज्ञापन

इस बीच बनी उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और धूल भरी आंधी आई। कुछ देर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ा राहत देने का काम किया। इस आंधी से कहीं पर किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति आठ किलोमीटर तो आंधी के दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आद्रता 60 फीसदी दर्ज की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी आगामी कई दिन तक इसी तरह का मौसम रहने और आंधी-बारिश का अनुमान बन रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed