फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dreaded DM looking at clutter

अव्यवस्थाओं को देख भड़कीं डीएम

Thu, 25 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 25 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dreaded DM looking at clutter
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिलाधिकारी बुलंदशहर डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार दोपहर अनूपशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सीएचसी पर तैनात दो चिकित्सक डॉ. पुनीत शिरोमणि व डॉ. अरू ण कुमार के बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने सीएमओ डॉ. केएन तिवारी को प्राकृतिक न्याय का पालन करते हुए दोनों चिकित्सकों को बर्खास्तगी का नोटिस भेजे जाने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने तहसील मुख्यालय की सीएचसी होने के बावजूद भी महिला चिकित्सक की तैनाती न होने पर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए एक महिला चिकित्सक की तैनाती के  कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने जिला अस्पताल व सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति कराए जाने को कहा। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने पिछले माह बिना इलाज के हुई बच्ची के मौत के बारे में भी जानकारी ली। अनूपशहर सीएचसी की सुरक्षा से एसएसपी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने लिया राशन कार्ड के सत्यापन का जायजा
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार गांव मौसमगढ़ में पहुंचकर चल रहे फूड सिक्योरिटी के राशन कार्डों के सत्यापन का जायजा लिया। ग्रामीणों ने डीएम को केरोसिन का वितरण न होेने की शिकायत की। डीएम ने सत्यापन के कार्य में लगे अधिकारियों को आदेश दिया कि वह राशन कार्ड पात्रों का सही सत्यापन करें। एक भी राशन कार्ड धारक बिना सत्यापन के न रहने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed