फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drains and roads will be built with Rs 15 crore

Bulandshahar News: 15 करोड़ रुपये से बनेंगी नालियां और सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drains and roads will be built with Rs 15 crore
बुलंदशहर। जिले के विभिन्न निकाय क्षेत्रों में सड़क, नाला व नाली के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अकेले बुलंदशहर नगर पालिका ने शहर में 33 कार्य कराने के लिए प्रस्ताव दिया था। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन

शासन ने मार्च में 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त के तौर पर विभिन्न निकायों के लिए धनराशि जारी की थी। लोकसभा चुनाव के चलते इस धनराशि से विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार नहीं किए गए थे। अब निकायों ने प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। जिन्हें जिलाधिकारी सीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वीकृति दे दी गई। बैठक में करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

बुलंदशहर पालिका क्षेत्र में साढ़े छह करोड़ रुपये के 33 विकास कार्य भी शामिल हैं। कलक्ट्रेट से कोर्ट रोड, बूरा बाजार से सराफा बाजार होते हुए चौक बाजार, लल्ला बाबू चौराहा से महेश पार्क, शिवम लॉज से आवास विकास रोड, नगर के शास्त्री नगर में करीब 80 मीटर लंबा नाला, सड़कों का निर्माण और नाला व नाली बनवाए जाएंगे। 15वें वित्त आयोग के तहत सिकंदराबाद को 2.14 करोड रुपये, अनूपशहर को एक करोड़, गुलावठी का 1.08 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। बुलंदशहर नगर पालिका को 4.79 करोड़ मिले हैं, इसके अलावा पहली किस्त में मिले बजट के बचे हुए 1.7 करोड़ रुपये का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed