{"_id":"57fd28604f1c1b8e1528e5fa","slug":"doli-land-dskandhar-girt-cubhit-indus-simplified-giants-bhudhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार शाम बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। रावण का कुनबा धूं-धूं कर जल उठा। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अंत को देखने नुमाईश मैदान में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जिले में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूसरी ओर जिले भर में मां काली की झांकियां निकाली गई।
नुमाईश ग्राउंड में श्रीरामलीला सभा की ओर से पहले रामलीला का मंचन और मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर्व शाम चार बजे से शुरू हो गया था। इस बार 50 फीट का रावण, 45 फीट का कुंभकर्ण और 40 फीट के मेघनाद के पुतले खड़े किए गए। इनमें रंग-बिरंगी रोशनी और तेज आवाज करने वाली आतिशबाजी का प्रयोग हुआ।
विज्ञापन
सुरक्षा भी चाकचौबंद रही। इस दौरान श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री नीरज जिंदल, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल और प्रभारी अमित कुमार मित्तल मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर श्री महाचंडी कमेटी व अखाड़ा की ओर से नगर में श्री महाचंडी जी की विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
इस दौरान कौशल कुमार शर्मा उपाध्याय, नीरज कुमार अग्रवाल, अजय वर्मा, ज्ञानेश्वर दयाल गुप्ता, हरीश कुमार मौजूद रहे। वहीं, खुर्जा, पहासू और छतारी में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को लंकापति रावण का पुतला जलाया गया। रामलीला मेले में लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने बुराईयों का त्यागने का संकल्प लिया।
अनूपशहर में विजय दशमी पर रावण दहन की लीला का मंचन किया गया। जिसमें राम-रावण युद्ध के दौरान भगवान राम ने रावण की मृत्यु के पलों में लक्ष्मण को रावण से परामर्श लेने के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने यातायात ने व्यवस्था संभाली। अभय गर्ग, सुशाील बंसल, अजय किशोर, विपिन बंसल, मनोज गर्ग मौजूद रहे।
शिकारपुर में भी राम-रावण युद्ध के मंचन के बाद रावण दहन किया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, लालू पांडेय, चेयरमैन राजबाला सैनी, श्रीकृष्ण मित्तल, केके शर्मा रहे। सलेमपुर गांव में थाने के समीप रावण का पुतला दहन किया गया। राजेन्द्र प्रधान, पूरन भगतजी, प्रदीप शर्मा, विनय शर्मा, धर्मेन्द्र रहे।
जहांगीराबाद में हुए दशहरे मेले में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पाठक रहे। मेले को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, जयेष अग्रवाल, अशोक गिरी, वीरो भगतजी, अजय का सहयोग रहा।
औरंगाबाद में विजयदशमी के अवसर पर रावण का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ चेयरमैन राजकुमार लोधी ने किया। इस दौरान चेतन सिंघल, रामबाबू गुप्ता, उमेश सिंघल, दीनू अग्रवाल, मनोज गुप्ता मौजूद रहे। वहीं, पर्वाना में राम रावण युद्ध की लीला का मनोहारी मंचन किया गया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान पसौली मौजूद रहे। गुलावठी में लोगा ने शस्त्र पूजन के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना की। रामलीला मैदान में दशहरा मेला आयोजित किया गया। व्यवस्था में रमेश चंद जैन, अशोक कंसल, अनिल सिंहल, मीनू गर्ग, महेश वर्मा रहे।
एनएपीएस टाउनशिप में रावण दहन किया गया । सीआईएसएफ के अलावा थाना पुलिस की विशेष सतर्कता रही। गीतम सिंह, डीसी शर्मा, चन्द्रभान गिरि, अनुराग वार्ष्णेय आदि रहे।