फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dog bit a woman and a girl playing outside the house

Bulandshahar News: महिला व घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में 46 बच्चों समेत 283 लोगों ने कुत्तों के काटने पर घायल होने के बाद सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। 292 लोग दूसरा व तीसरा टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे। सोमवार को टीका लगवाने पहुंचे घायलों में 32 बच्चे, 19 बुजुर्ग और 27 महिलाएं थीं। सबसे अधिक एमएमजी अस्पताल में 119 लोगों को एआरवी लगाई गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सबसे अधिक विजयनगर, प्रताप विहार, राहुल विहार, अर्थला, नंदग्राम, सुदामापुरी क्षेत्र के थे। वहीं, संयुक्त अस्पताल में गोविंदपुरम, संजयनगर, सिहानी गांव सहित अन्य क्षेत्रों के 64 घायल पहुंचे थे।
विज्ञापन



घर के बाहर बच्ची को कुत्ते ने काटा

अर्थला निवासी रामवीर की सात वर्षीय बेटी शिवि रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वह कुछ खा भी रही थी। कुत्ते ने खाने की चीज लेने के चक्कर में बच्ची पर झपट्टा मारा और हाथ में काट लिया। रामवीर ने बच्ची को सोमवार को एमएमजी अस्पताल में एआरवी लगवाया।
विज्ञापन


सामान लेकर जा रही युवती को कुत्ते ने काटा

गुलधर निवासी अनु रविवार की शाम दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान बिजली गुल हो गई और गली में बैठे कुत्ते के पैर पर अनु का पैर पड़ गया। इससे कुत्ते ने अनु के पैर में काट लिया। उन्होंने सोमवार को एमएमजी में एआरवी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed