फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dog attacks innocent child playing in Runsi, injured

Bulandshahar News: रुंसी में खेल रही मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, जख्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dog attacks innocent child playing in Runsi, injured
डिबाई। बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह पर कुत्ते ने हमला कर जख्मी कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर दानपुर सीएचसी से एआरवी लगाने के बाद एआरएस के लिए दिल्ली को लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

दानपुर क्षेत्र के गांव रुंसी हिम्मतगढ़ी निवासी भरत कुमार की तीन साल की बेटी परी बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर अकेली खेल रही थी। पिता भरत कुमार ने बताया कि एक कुत्ते ने परी के चेहरे पर झपट्टा मार जमीन पर गिरा दिया। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के चंगुल से बच्ची को छुड़ाया। सरकारी चिकित्सालय से एआरवी लगवाने के लिए एंटी रैबीज सीरम के लिए दिल्ली को रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। वहीं, जिरौली गांव में घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय आदित्य पर भी कुत्तों ने हमला कर चेहरे पर काट लिया। आदित्य की हालत भी गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एआरवी लगाने के बाद एआरएस के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

--
कोट
क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बढ़ा है। सीएचसी पर आने वाले लोगों को एआरवी लगाई जा रही है। जख्म गहरा होने पर संबंधित को एआरएस के लिए हायर सेंटर को रेफर कर दिया जाता है। - डॉ. नवल कुमार, सीएचसी प्रभारी दानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed