{"_id":"60de01798ebc3e30de19900d","slug":"doctor-s-day-bulandshahr-news-gbd2214900160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
बुलंदशहर। डॉक्टर्स-डे पर समाजसेवी संगठनों द्वारा चिकित्सकों को पुष्प गुच्छ के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और इस दिन की बधाई दी। राष्ट्र चेतना मिशन ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों के कार्यस्थल पर और भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा बीडीए में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
जिला अस्पताल में राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव, सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद और डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. अजय पटेल, डॉ. पीपी सिंह, लवकुश शर्मा, सचिन भारद्धाज व नेहा सिंह आदि को फूल-मालाएं पहनाने के साथ भारत माता का चित्र भेंट किया। मिशन के संयोजक हेमंत सिंह ने बताया कि दवा से रोग की चिकित्सा होती है, पर एक चिकित्सक अपने उचित व्यवहार से रोगी की चिकित्सा करता है। साथ ही रोगी भी अपने परिजनों से अधिक चिकित्सक पर भरोसा करता है। वैश्विक महामारी कोरोना में जान की परवाह न करते हुए चिकित्सक जिस तरह से काम कर रहे हैं। उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस दौरान मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला संयोजक गौरीशंकर, रविपाल, कृष्णा मिश्रा, शरद शर्मा व आदित्य चौधरी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर भारत विकास परिषद की सेवार्थ शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के तहत बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में कोरोना वारियर्स के रुप में सेवा कार्य करके जनता की सेवा करने वाले 18 चिकित्सकों को सम्मानित किया। शाखा के अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हर्षिता माथुर, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव के द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े 18 चिकित्सकों को सम्मान दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य दीपू गर्ग, नीरज अग्रवाल, विशाल जालान, मोहित गर्ग, मुकुल शर्मा, कमल किशोर गोयल और गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।