फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doctor known to the family physically assaults deranged teenage girl.

बचपन की पहचान पर लगाया दाग: तहसील गए थे माता-पिता, पीछे से परिचित डॉक्टर ने विक्षिप्त किशोरी से की दरिंदगी

Fri, 21 Aug 2026 11:25 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 21 Aug 2026 11:25 AM IST
सार

18 वर्षीय मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त युवती से परिचित डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। युवती अपने माता-पिता के साथ दांतों के इलाज के लिए आई थी। 

विज्ञापन
Doctor known to the family physically assaults deranged teenage girl.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर में एक क्लीनिक में इलाज कराने आई 18 वर्षीय मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के पुराने परिचित डॉक्टर पर लगा है। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मामला बीते दिन 20 अगस्त दोपहर करीब 12:15 बजे का है। पीड़िता के पिता अपनी पत्नी और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी को दांतों के इलाज के लिए अनूपशहर मे परिचित डॉक्टर के क्लीनिक पर लेकर आए थे। डॉक्टर से पुरानी जान-पहचान और भरोसा होने के कारण माता-पिता बेटी को क्लीनिक पर डॉक्टर की सुपुर्दगी में छोड़कर अनूपशहर तहसील में बैनामा कराने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वे करीब दो घंटे बाद तहसील से लौटे, तो बेटी को क्लीनिक से लेकर घर आ गए। घर पहुंचने पर युवती ने रोते हुए माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि परिजनो की गैरमौजूदगी में डॉक्टर उसे क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की बात सुनकर आक्रोशित परिजन तुरंत उसे लेकर अनूपशहर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
 

विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया पिता द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed