{"_id":"938845e944c5d424f3effce57a527fe6","slug":"doctor-has-made-injury-report-in-gun-shot-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से हुई थी मौत, बना दी ‘चोट’ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली से हुई थी मौत, बना दी ‘चोट’ की रिपोर्ट
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारकर युवक की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने खेल कर दिया। रिपोर्ट में चिकित्सक ने गोली की बजाए मौत का कारण चोट दिखा दिया।
परिजनों ने मामले की शिकायत सीएमओ, एडीएम और एसपी सिटी से की। सीएमओ ने जांच के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित कर फॉरेंसिक जांच के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि थाना सिकंदराबाद के बिलसूरी गांव निवासी अमरजीत सिंह ने सीएमओ से शिकायत की है कि 23 नवंबर को उनके बेटे विकास की हत्या कर दी गई थी।
24 नवंबर को विकास का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल मेें किया गया। जिस चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया उसने फायर आर्म्स की चोट को छोड़ दिया।
फायर आर्म्स की चोट को मौत का कारण न बनाकर चोट लगने से मौत की रिपोर्ट बनाकर भेज दी। अमरजीत सिंह ने शव के फोटो और फायर आर्म्स के निशानों के फोटो सीएमओ समेत तमाम अफसरों को दिखाए।
अफसरों ने भी दबी जुबान से फायर आर्म्स की बात स्वीकार की है। पीड़ित ने फायर आर्म्स की चोट की एक्सपर्ट फॉरेंसिक जांच की मांग की है।
पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने मामले की फॉरेंसिक जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जांच के लिए पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।
पीड़ित की शिकायत पर फॉरेंसिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक्सपर्ट चिकित्सकों का पैनल वीडियोग्राफी के दौरान पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगा।
-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ