फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Do not stop the writers' resentment, strike continues

नहीं थम रहा लेखपालों का आक्रोश, हड़ताल जारी

Tue, 30 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 30 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Do not stop the writers' resentment, strike continues
स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो लेखपालों के खिलाफ डीएम की कार्रवाई और 87 लेखपालों के तबादले के विरोध में लेखपालों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को जिला लेखपाल संघ के समर्थन में मंडल पदाधिकारी भी उतर आए। मंडल पदाधिकारियों ने भी धरना देकर संकेत दे दिए कि यदि कार्रवाई वापस न हुई तो मंडलभर के लेखपाल सड़क पर उतरेंगे।

मंडलीय सचिव अतर सिंह यादव ने कहा कि जिलाधिकारी की हठधर्मिता और द्वेषपूर्ण कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो मंडलभर के लेखपाल हड़ताल पर उतर जाएंगे। जनपद सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना ने कहा कि डीएम एकतरफा द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन


दीपक त्यागी, सुदेश कुमार, लोकेंद्र सिंह राठी, इंद्रियदमन त्यागी, सिद्धार्थ कौशिक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कचरे से अटे नालोें को लेकर काली नदी क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशाद, कल्लू, राजेंद्र, धन्नू, मदन, जुबैर आलम,  जुल्फिकार और उम्मेद आदि ने बताया काली नदी क्षेत्र में कचरे का अंबार लगा रहता है। सफाई नहीं होने से कचरे अटे पडे़ हैं।
जलभराव पर भड़के लोग, प्रदर्शन

खुर्जा जंक्शन (ब्यूरो)। जंक्शन स्थित विमला नगर कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को जलभराव को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आला अफसरों को शिकायत भेजी है। विमला नगर निवासी भरतराम ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से नाली-नालों की सफाई नहीं हुई है।

सोमवार को कॉलोनी के लोगों ने लामबंद होकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामप्रसाद, कालू, तेजवीर, रामकुमार, धीरेंद्र, शिशुपाल, बुधपाल, मनोज आदि रहे।


निर्माण सामग्री उठाने पर ग्रामीणों का हंगामा
ककोड़ (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरमांद के ग्रामीण ललित, प्रमोद, कौशल, मुनेश, दीपक, मुकेश,अनिल, देवेंद्र, आदि ने बताया कि विधान सभा चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी ने गांव में रास्ते के निर्माण के लिए ईंटे डलवाई थी। चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी ने गांव में रास्ते का निर्माण नहीं कराया।

बताया कि सोमवार को प्रत्याशी के ठेकेदार ने अपने कर्मचारी भेजकर ईंटे उठवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने ईंटे उठाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed