{"_id":"57814de14f1c1bee067f9fb6","slug":"do-not-call-the-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिजली गुल हो तो फोन मत करना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिजली गुल हो तो फोन मत करना’
प्रद्युम्न कौशिक/बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। ‘यदि आप बिजली कटौती से परेशान हैं तो अफसरों को फोन मत कीजिएगा। फोन करने की कोई जरूरत नहीं है, बिजली अपने आप आ जाएगी।’ ऐसा मैसेज पावर कारपोरेशन के अफसर अब उपभोक्ताओं को मैसेज कर रहे हैं ।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन अफसरों द्वारा इन दिनों उपभोक्ताओं को व्हाट्सअप पर भेजे जा रहे मैसेज काफी चर्चाओं में हैं। इस मैसेज के माध्यम से अपील की जा रही है कि बारिश और आंधी के मौसम में यदि आपकी बिजली गुल हो जाए तो संयम बरतें। बार-बार जेई, लाइनमैन या किसी अफसर को फोन न किया जाए और न ही किसी अधिकारी पर दबाव बनाया जाए।
विज्ञापन
यदि बिजली अफसर और कर्मचारी को उपभोक्ता फोन करेंगे तो उन पर बिना वजह दबाव बनेगा। यदि किसी अफसर पर दबाव बनेगा तो वह कर्मचारी पर दबाव बनाएगा। दबाव की स्थिति में कोई हादसा भी हो सकता है। मैसेज में कहा गया है कि उपभोक्ता संयम बरतें, हम खुद बिजली ठीक कर देंगे। उपभोक्ताओं, संस्थाओं आदि के व्हाट्स एप पर भेजा जा रहा यह मैसेज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन