फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM withheld the salaries of 26 officers, including Tehsildar Khurja

Bulandshahar News: डीएम ने तहसीलदार खुर्जा सहित 26 अफसरों का रोका वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री की ओर से जन शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किए जाने के सख्त निर्देशों के बाद भी अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। आईजीआरएस पर शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं करने पर डीएम ने तहसीलदार खुर्जा सहित 26 अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने जनपद स्तर पर आईजीआरएस के निस्तारण की समीक्षा की। जिसमें सामने आया कि एक सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक अधिकारियों ने आईजीआरएस का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं किया। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इस अवधि में आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर डीएम ने 26 अधिकारियों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों में जनपद स्तरीय, विकास खंड स्तरीय, तहसील स्तरीय और स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी सम्मलित हैं।
डीएम ने इन सभी अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय से किए जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed