{"_id":"57ed531d4f1c1b6809575df1","slug":"dm-ssp-has-inspected-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर जिला जज, डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक जेल की बैरकों की तलाशी ली और बंदियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल और कैंटीन में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
तीनों अधिकारियों के इस निरीक्षण और डीआईजी जेल के हाल ही में हुए निरीक्षण को अनूपशहर में पेशी के दौरान फरार हुए पांच बंदियों के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे जिला जज अली जामिन, जिलाधिकारी एके सिंह और एसएसपी अनीस अहमद अंसारी जिला कारागार पहुंचे। तीनों के पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तीनों अधिकारियों ने बैरकों में सघन तलाशी कराई। बंदियों के पास से कुछ न मिलने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद अधिकारियों ने जेल के रजिस्टर चेक किए। बैरकों में बंदियों की समस्याएं सुनकर जेल प्रशासन को जल्द समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जेल की कैंटीन में बंदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने खाने की गुणवत्ता से समझौता न करने और अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जिला जज, डीएम और एसएसपी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।